सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 में दो राजनीतिक घरानों के कैंडिडेट आमने सामने है। भाजपा से भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह और कांग्रेस से पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह के पुत्र सतवंत सिंह कोराम के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि पहले रेणुका सिंह और तुलेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव में आमने-सामने रह चुके हैं। अब उनके बच्चों के बीच मुकाबला होगा। बता दें कि सतवंत सिंह कोराम कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी है। मां के जनसेवा के कार्यों से मिली प्रेरणा जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा से मोनिका सिंह ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है। उनका कहना है कि सालों से अपनी मां के जनसेवा के कार्यों को नजदीक से देखा है और वह भी लोगों की सेवा करना चाहती हैं। जिला पंचायत सदस्य​​​​​​​ बनने का लक्ष्य मोनिका ने स्पष्ट किया है कि उनका प्राथमिक लक्ष्य जिला पंचायत सदस्य बनना है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बारे में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय होगा। उन्होंने चुनाव को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के रूप में देखते हुए कहा कि चुनाव में पक्ष-विपक्ष का होना स्वाभाविक है। रेणुका सिंह का रहा महत्वपूर्ण योगदान मोनिका सिंह के राजनीति में प्रवेश को उनकी मां रेणुका सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। रेणुका सिंह ने विधायक और मंत्री के रूप में प्रेमनगर और पूरे जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *