कोरबा | गांधी चौक कोरबा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन भी किया गया। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया। देश की आजादी के वीर शहीदों को याद कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उषा तिवारी, श्याम सुंदर सोनी, कुसुम द्विवेदी, सत्येन्द्र वासन, विकास सिंह, राकेश पंकज, शांता मंडावे, ममता अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, बसंत चन्द्रा, अविनाश बंजारे, राजेश यादव, रवि खुंटे, नारायण कुर्रे, अशोक लोध, विजय सिंह, आशीष गुप्ता, अश्वनी पटेल समेत अन्य उपस्थित थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *