छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा मारा है। विजय अग्रवाल, सागर होटल के मालिक हैं और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारी माने जाते हैं। आज सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में सवार ईडी अधिकारियों की टीम विजय अग्रवाल के घर पहुंची। कार्रवाई के दौरान CRPF के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ लाया गया है। बंगले के अंदर ईडी अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, चिरमिरी में दूसरे दिन भी IT रेड की कार्रवाई जारी है, मनेंद्रगढ़ की कार्रवाई खत्म हो गई है। SECL कर्मचारियों के फर्जी दस्तावेज के सहारे आयकर रिफंड दिलवाने के मामले में टीम ने 14 जुलाई को रेड मारी थी। कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं है। आज भी IT विभाग के अधिकारी वहीं मौजूद है। मनी लान्ड्रिंग से जुड़ा मामला सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आर्थिक लेन-देन और बेनामी संपत्ति की जांच के तहत की जा रही है। प्रदेश में अलग अलग घोटाले में ED की टीम जांच कर रही है। यह कार्रवाई किस घोटाले के संबंध में हुई है। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। कारोबारी जगत में हलचल, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी विजय अग्रवाल के घर हुई ताजा कार्रवाई के बाद दुर्ग-भिलाई के कारोबारी जगत और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल ईडी ने रेड के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, आर्थिक लेनदेन या किसी पुराने आर्थिक अपराध से जुड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है। पिछले हफ्ते ED की कार्रवाई ……………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी पर IT की छापेमारी:मनेंद्रगढ़ में CA और चिरमिरी में SECL मैनेजर के घर दबिश, बिलासपुर में भी पड़ी रेड छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले समेत कई हिस्सों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीमें चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में लोगों के घर पहुंची है। जहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *