भास्कर न्यूज । कुसमी नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार कुसमी के निवासी नगर पंचायत के लिए वोट डालेंगे। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 15 वार्डों में पार्षद पद के नामांकन फॉर्म जमा हुआ। कांग्रेस उम्मीदवारों ने भी रैली निकालकर नामांकन जमा किया। जिसमें पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी चंद्र प्रकाश साहू है। पूरे नगर में कांग्रेस का वातावरण बना हुआ है। लोग एक वर्ष के अल्प कार्यकाल में ही भाजपा सरकार से परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू किए गए थे, उन्हें भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। चारों ओर लूट मची हुई है। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। आज भी किसान धान बेचने टोकन का इंतजार करते रहते है। जिन लोगों का धान बिक चुका है, उन्हें फसल की राशि ही नहीं मिली है। इस अवसर पर विजय पारख, ललित विश्वकर्मा, रामेश्वर देवांगन, चन्द्र प्रकाश साहू, राधेश्याम देवांगन, संतोष साहू, रमाकांत साहू, धनुष बारले सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed