भास्कर न्यूज| जांजगीर श्री नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में नारायणी धाम दादी मंदिर का दूसरा वार्षिक उत्सव एक और दो फरवरी को मनाया जाएगा। राणी सती दादीजी के साथ-साथ बारह सतियों सहित आलौकिक अखंड ज्योत मंदिर, बालाजी महाराज मंदिर और शिव पार्वती परिवार के मन्दिर स्थित है। यहां बसंत पंचमी को विशाल उत्सव मनाया जाएगा। पहली बार दादीजी को 1300 भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा। दादीजी को अभी तक 56 भोग लगाया जाता था। भोग लगाने के लिए शोभा मित्तल से संपर्क किया जा सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी की सुबह 8 बजे राणी सती दादीजी सहित बारह-मंड, शिव परिवार व श्री बालाजी महाराज का श्रृंगार किया जाएगा। 11 बजे दुद्धा अभिषेक, निशान अर्पण दोपहर 3 बजे होगा। मेहंदी संग चुनड़ी उत्सव शाम 5 बजे शुरू होगा, इसमें आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8:30 बजे से 10 बजे तक दादी की रसोई शुरू होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *