नारायणपुर | धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुतुल में सक्रिय 7 महिला समेत 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी कुतुल एरिया कमेटी के सदस्य हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। ऐसे में नक्सलियों को लौटने की अपील भी लगातार की जा रही है। समर्पित नक्सली माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय रहे हैं, जिनमें डाली वड़दा, बटरी वड़दा, मिड़को वड़दा, सोनारी वड़दा, कमली वड़दा, मिड़को मंडावी, मुन्ना वड़दा, मंगूराम वड़दा, बुधराम वड़दा, रामाराम वड़दा, मनकू कुहड़ाम, ईरपा वड़दा, करिया वड़दा, सुकमन कोवाची, पवन वड़दा, मनी कोवाची, धरम मण्डावी, रैनू राम, राजूराम वड़दा, रैनूराम वड़दा, सन्तुराम वड़दा, रमेश उसेंडी, केये राम, बोटी राम, रमेश मरकाम, सुकमती वड़दा, माटा उसेंडी, मैनू वड़दा व मंगेश वड़दा शामिल हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *