भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद नगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का उत्साह और उमंग के साथ आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य संजय कंसल ने तिरंगा फहराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया जो कि अनुशासन, एकता, समन्वय और शिष्टाचार का प्रतीक है। इस अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान की सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह हमें अनुशासन व समानता का अधिकार प्रदान करता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल वाटिका से उच्चतर माध्यमिक तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान कमलेश निर्मलकर टीम ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत की धुन बजाकर सबको देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। नन्हे-मुन्हें बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। माध्यमिक विभाग से मधुरिमा सिन्हा व अंशिका पाण्डेय ने हिन्दी व अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुति दी। माध्यमिक विभाग के बच्चों ने लोक नृत्य के माध्यम से देश की विविध संस्कृतियों में बिखरी कलाओं से अटूट एकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम चरण में भूमिका पराशर ने देशभक्ति गीत गाकर भारत के वैभव और गौरव को याद दिलाया। इस दौरान भारत स्काउट गाइड के तृतीय सोपान में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को प्राचार्य ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान दशरथ राम यादव, ओपी चन्द्राकर, जेके चन्द्राकर, नेहा, सोनिया, लोकेश सिंह, रोहिता बंसोड़, सुरेश सिंह, वन्दना, वीएन प्रधान, घनश्याम साहू, नेहा, मोनिका, नीलमाधव सिंह, वंदिनी जौहरी, प्रवीन कुमार, आर्यन, भूमिका साहू, गुलाब आवड़े व अन्य मौजूद थे।