महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने DEO ऑफिस में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरसल, बुधवार को DEO ऑफिस में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान 5 कर्मचारी ऑफिस में नहीं थे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ऑफिस टाइम शुरू होने से 5 मिनट पहले कलेक्टर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद हाजिरी रजिस्टर चेक किया, जिसमें 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी कलेक्टर ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के CEO एस. आलोक भी मौजूद थे। अनुपस्थित रहने की शिकायतें आम बता दें कि महासमुंद जिले में विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पर कार्यालय न पहुंचने और दौरे के नाम पर अनुपस्थित रहने की शिकायतें आम हो गई हैं। इसी को देखते हुए कलेक्टर लगातार विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ये कर्मचारी थे शामिल गैरहाजिर कर्मचारियों में मुख्य लिपिक एल.आर. तारम, वरिष्ठ लेखा परीक्षक एस.जे. कुरैशी, सहायक ग्रेड-1 चैन सिंह दीवान, सहायक ग्रेड-2 मनोज पुरी गोस्वामी और डाटा एंट्री ऑपरेटर श्याम लाल साहू शामिल थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *