धमतरी नगर निगम में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ रैलियां निकालीं। प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नामांकन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने जहां इस चुनाव को एक बड़ी चुनौती के रूप में स्वीकार किया, वहीं भाजपा ने अपनी जीत का दावा किया। निकाय चुनावों में इस बार युवा वर्ग की भागीदारी नगर निगम कार्यालय में देर रात तक नामांकन प्रक्रिया का माहौल गरमाया रहा। स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार विशेष रूप से युवा वर्ग की भागीदारी देखी गई। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। महापौर बनने का दावा भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा ने कहा की डबल इंजन की सरकार में भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनेगा और इस चुनाव में एक ही मुद्दे होंगे सिर्फ विकास। जनता जो चाहेगी वो काम होगा। महापौर जनता का होगा और जनता के लिए समर्पित होगा। बागी नेता वापस लौटेंगे – कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा ने कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए पूरा आश्वस्त हैं, कहीं कोई शंका की बात नहीं है। सभी समाज से सपोर्ट मिलेगा और पार्टी से जितने भी बागी हुए है सभी वापस आ जाएंगे।