धमतरी| बीसीएस पीजी कॉलेज में लीगल एड िक्लनिक के तहत 25 जनवरी को विधि विभाग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव क्रांति कुमार सिंह थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव क्रांति कुमार सिंह ने विधि भाग 1 व 2 के छात्र-छात्राओं को महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध, नाबालिग के साथ प्रेम संबंधित अपराध आदि पर जानकारी दी। प्रो. दुर्गेश प्रसाद ने विधिक सेवा प्राधिकरण की पूरी प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। लीगल एड िक्लनिक प्रभारी डॉ. सपना ताम्रकार, प्रो. पंकज जैन ने कॉलेज में संचालित लीगल एड िक्लनिक के उद्देश्यों को बताते हुए विभिन्न विधिक पहलुओं, विभिन्न अपराधों व आपराधिक धाराओं को विस्तार से समझाया। प्रो. कोमल प्रसाद, डॉ. प्रेमनाथ भारती, गायत्री लहरे ने भारतीय न्याय संहिता से संबंधित विभिन्न धाराओं की गंभीरता को समझाया।