छुईंखदान नगर पंचायत में कांग्रेस ने BJP नेता की पत्नी को टिकट दिया है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास की पत्नी नम्रता देवी को पार्टी में शामिल होने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया। नम्रता देवी ने अपने पति के साथ सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। दूसरी ओर, भाजपा ने सीनियर नेता खुबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। चुनावी माहौल बना रोचक बता दें कि गिरिराज किशोर दास का भाजपा में लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और उनका कांग्रेस में आना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और अधिक रोचक बना दिया है। भाजपा प्रत्याशी का विरोध भाजपा से शीतल जैन को प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले का स्थानीय स्तर पर भारी विरोध हो रहा है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष भी है। सोमवार को पूर्व पार्षद शैव्या वैष्णव ने रोते हुए एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने BJP कैंडिडेट का विरोध किया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस चुनाव में व्यक्तिगत छवि, अनुभव और विकास कार्य प्रमुख मुद्दे होंगे। दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला है। प्रत्याशियों की छवि और पार्टियों की रणनीति चुनावी परिणाम को निर्धारित करेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *