रायपुर में दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता को 36 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए राजधानी में भास्कर उत्सव मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज बॉलीवुड टॉक शो का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मशहूर एक्टर आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ शामिल होंगे। रामा वर्ल्ड, विधानसभा रोड में उनसे शाम 5 बजे से दिलचस्प सवाल होंगे। साथ ही कई फिल्मी बातें भी होंगी। सोमवार को ‘हमारे राम’ का हुआ भव्य आयोजन भास्कर उत्सव में 27 जनवरी को हमारे राम का आयोजन भी हुआ। इस कार्यक्रम में रावण की भूमिका में एक्टर आशुतोष राणा दिखे। वहीं राहुल भूचर, हरलीन कौर रेखी, करण शर्मा, दानिश अख्तर सैफी भी इसमें अहम भूमिका में दिखे। CM साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी इस कार्यक्रम का आनंद लिया। 26 जनवरी को कुमार विश्वास, सुरेंद्र दुबे समेत 6 कवियों की सजी महफिल इससे पहले 26 जनवरी को रायपुर में भास्कर उत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ, सुरेंद्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला, पद्मिनी शर्मा, पीयूष मालवीय की महफिल सजी। दिग्गज कवियों के साथ लोगों ने कभी जमकर ठहाके लगाए तो कभी कविता से भावुक भी हुए। कवि सम्मेलन के आखिरी में कुमार विश्वास खुद अपनी कविता, है नमन उनको सुनाते हुए भावुक हुए। इससे पहले कुमार विश्वास की कविता कोई दीवाना कहता है… को लोगों ने साथ में गुनगुनाया। भास्कर की तारीफ में कुमार विश्वास ने कहा कि, ऐसे अखबार आज कल कम है जिन्हें लोग संपादकीय पेज से खोलें। भास्कर से पुराना प्रेम है। भास्कर परिवार है, हजारों लोग भास्कर उत्सव से जुड़ते हैं। पढ़ें पूरी खबर… वहीं, 24 जनवरी को भास्कर उत्सव कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार एक साथ एक मंच पर टॉक शो में नजर आए। दोनों से एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सवाल किए। इस दौरान रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव ने सनातन, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), HI (हिंदुत्व इंटेलिजेंस), हिंदू-मुसलमान, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ रक्षा, नक्सलवाद और हिंदुस्तान-पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर जवाब दिए। इनका मिल रहा सहयोग अडानी ग्रुप प्रेजेंट्स भास्कर उत्सव में गोयल टीएमटी, आमचो बस्तर, राहुल ट्रेवल्स, मे-फेयर ग्रुप और ई-बीएलयू ई-व्हीकल का सहयोग मिल रहा है। वेन्यू पार्टनर रामा वर्ल्ड और ब्रॉडकास्ट पार्टनर एबीपी न्यूज है। ……………………………….. भास्कर उत्सव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ भास्कर उत्सव-धीरेंद्र शास्त्री बोले, मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे:रामदेव ने कहा- मदरसों में लागू हो भारतीय शिक्षा बोर्ड सवाल: देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, हिंदू राष्ट्र बन जाएगा तो क्या बदल जाएगा? धीरेंद्र शास्त्री: सबसे पहले यहां की शिक्षा पद्धति बदलेगी। शिक्षा पद्धति में प्राचीन संस्कृतियों के बारे में बताया जाएगा। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो यहां पर कोई राम के होने का सबूत नहीं मांगेगा। हिंदू राष्ट्र बनेगा तो रामचरितमानस को चौराहों पर नहीं जलाया जाएगा। पालघर जैसे संतों का कांड नहीं होगा। लव जिहाद में श्रद्धा के 35 टुकड़े नहीं होंगे। गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा भी मिलेगा। गौ हत्या भी बंद होगी। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *