अड़गड़ ऊपर बड़गड़, बड़गड़ ऊपर डोर। गाय भइंस ला छोड़ के कोठा ला लेगे चोर पहेली का क्या अर्थ है। मुड़िया जनजाति में मृत्यु के अवसर पर बुजुर्गाें द्वारा गाया जाने वाला गीत क्या कहलाता है। गड़वा बाजा के प्रमुख वाद्ययंत्रों के क्या नाम हैं। पिछले दस साल से इस तरह के सवाल सीजीपीएससी की प्रीलिम्स में लगातार पूछे जा रहे हैं। राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में आए सवालों का एनालिसिस करने पर यह बात सामने आई कि कई बरसों से छग उद्योग, पर्यटन, खनिज, लोकगीत, कला संस्कृति, भारत का भूगोल में हिमालय, भूगर्भिक संरचना, कृषि, स्थिति विस्तार समेत अन्य से संबंधित प्रश्न आ रहे हैं। पिछली बार छत्तीसगढ़ के भूगोल से 15, इतिहास से 9, जनजाति व कला से 10, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था से 3 प्रश्न पूछे गए थे। छग का पंचायती राज अधिनियम से पिछली बार 6 सवाल आए थे। सीजीपीएससी-2024 के तहत 9 फरवरी को प्रीलिम्स आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 1.58 लाख आवेदन मिले हैं। प्रारंभिक परीक्षा के सिलेबस में भले ही 16 टॉपिक्स हैं, लेकिन इसका दायरा बड़ा है। सामान्य अध्ययन के पेपर में भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन। भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आ​र्थिक भूगोल। भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था। भारत की अर्थव्यवस्था। छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान, छत्तीसगढ़ का भूगोल जैसे टॉपिक्स हैं। इसके भीतर कई टॉपिक्स हैं, जिनका उल्लेख सिलेबस में नहीं है। भास्कर ने एक्सपर्ट के साथ इसका विश्लेषण किया कि पिछले दस साल की प्रारंभिक परीक्षा में ऐसे कौन से टॉपिक्स हैं, जिनके सवाल प्रीलिम्स में लगातार बने हुए हैं। एनालिसिस में यह पाया गया कि भारत का भूगाेल, भारत का इतिहास, भारत का संविधान व विज्ञान प्रौद्योगिकी सहित छत्तीसगढ़ से छग का इतिहास, भूगोल, कला साहित्य, जनजाति में से करीब 60 प्रतिशत सवाल हर बार पूछे जा रहे हैं। सामान्य अध्ययन के पेपर में महत्वपूर्ण टॉपिक्स सामान्य अध्ययन के पेपर में पिछले कुछ वर्षों से इन टॉपिक्स से सवाल आ रहे हैं। पिछली बार भी इनसे जुड़े कई प्रश्न पूछे गए थे। प्रीलिम्स: सामान्य अध्ययन के अंक से तय होगा मेंस प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 सामान्य अध्ययन और पेपर-2 योग्यता परीक्षा। सामान्य अध्ययन के तहत दो भाग हैं, इसके पहले भाग में भारत का सामान्य ज्ञान और दूसरे भाग में छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान है। यह पेपर 2 सौ अंकों होता है। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 50 सवाल भारत के सामान्य अध्ययन से संबंधित होते हैं और 50 छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान से पूछे जाते हैं। पेपर 2- योग्यता परीक्षा भी 2 सौ अंकों के लिए होती है। इसमें भी 100 सवाल आएंगे। इसमें क्वालिफाई करना जरुरी होता है। वहीं प्रश्नपत्र-1 सामान्य अध्ययन के आधार पर मेरिट का निर्धारण होता है। इसके आधार पर ही मेंस के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *