बिलासपुर | बेटे और बहू के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची वृद्ध मां के सीने व पेट पर बेटे ने चाकू से वार किया। गंभीर स्थिति में महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। करबला रविदास चौक निवासी मीरा बाई अहिरवार 26 जनवरी को अपने घर पर थी। दोपहर साढ़े 3 बजे उसका बेटा राजा अहिरवार प|ी प्रियंका अहिरवार के साथ झगड़ा कर रहा था। आवाज सुनकर घर में सो रही मीरा बाई उठी। बेटे के पास जाकर मारपीट करने से मना किया। इतने में राजा ने उसके और प|ी के विवाद में आने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन, बहू को रोते हुए देख मीरा फिर बीच-बचाव करने गई। इतने में राजा ने चाकू से मीरा के सीने और पेट में चाकू से वार कर दिया। घर वालों ने मिलकर राजा को रोका। सास- बहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।