कोरबा नगर पालिका निगम का महापौर चुनाव अब और भी रोचक हो गया है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर मालती किन्नर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में कदम रखा है। सोमवार को जिला कार्यालय में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। मालती किन्नर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार भी उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था। टिकट न मिलने पर उन्होंने सीधे महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी पार्टी के दबाव में आकर अपना नामांकन वापस नहीं लेंगी। बतादें कि मालती पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव हार गई थीं। मालती बोलीं- कोरबा की जनता देगी आशीर्वाद मालती ने कहा कि वह घर-घर जाकर आशीर्वाद देती रही हैं, और अब पहली बार अपने लिए जनता से कुछ मांग रही हैं। उन्हें विश्वास है कि कोरबा की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने बड़ी पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस कितनी भी बड़ी पार्टियां हों, इस बार जनता ही तय करेगी। यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में किन्नर समुदाय की राजनीतिक सफलता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पहले भी देखा जा चुका है। रायगढ़ नगर निगम में मधुबाई किन्नर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 33 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर भाजपा के उम्मीदवार को 4,537 मतों से हराया था। अब देखना यह है कि क्या मालती किन्नर भी इसी तरह का इतिहास दोहरा पाती हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *