मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उज्जवल बिहान महिला आजीविका संकुल संगठन, घुटरा की महिलाओं ने इस अभियान की कमान संभाली। संगठन की पदाधिकारियों, कैडरों और स्वसहायता समूह की दीदियों ने मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का बीड़ा उठाया। अभियान में महिलाओं ने अनूठे तरीके से मतदान का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता का संदेश अभियान में रंगोली के माध्यम से मतदान से जुड़े प्रेरक स्लोगन और चित्र बनाए, जो आम जनता के बीच आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने में संकुल संगठन के पदाधिकारियों और कैडरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनपद पंचायत की ओर से प्रभा प्यासी, जो ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन हैं, और सहायक विकास विस्तार अधिकारी मंजुला कौरव ने कार्यक्रम में विशेष भागीदारी की। मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ सभी अधिकारियों ने महिलाओं के साथ मिलकर मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस तरह के अभियान से मतदाता जागरूकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *