कोरबा जिले के प्रेस क्लब तिलक भवन में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पीसी ली। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका निगम के छठवें चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस के महापौर के कार्यकाल में नगर निगम की स्थिति बेहद खराब हो गई। उन्होंने दावा किया कि 10 साल पहले भाजपा के महापौर ने जो विकास कार्य किया वो आज भी दिखाई देता है। कांग्रेस के कार्यकाल में स्थिति खराब – मंत्री लखनलाल देवांगन मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के दो कार्यकालों में पहले रेणु अग्रवाल और फिर राजकिशोर प्रसाद के महापौर रहने के दौरान निगम की स्थिति बद से बदतर हुई है। लेकिन भाजपा के तीन महापौरों ने निगम को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। स्थानीय मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महापौरों ने नकारात्मक भूमिका निभाई। इस बार भाजपा निगम की तस्वीर बदलेगी और स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसी कारण महापौर पद के लिए स्थानीय उम्मीदवार को चुना गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *