छत्तीसगढ़ के महासमुंद में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. विमल चोपड़ा को नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। डॉ. चोपड़ा वही नेता हैं, जिन्होंने पहले दो बार पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीता था। पेशे से चिकित्सक डॉ. चोपड़ा का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। वे 1979 से 1989 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पदाधिकारी रहे और 1989 में भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2000 में भाजपा टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष बने, लेकिन 2005 में टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव जीते। इसी तरह 2014 में विधानसभा का चुनाव भी उन्होंने निर्दलीय लड़कर जीत हासिल की। भाजपा में कई पदों पर रहे विमल चोपड़ा डॉ. चोपड़ा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे नगरीय निकाय संघ के प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे हैं। 2023 में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में चुनाव संचालक की भूमिका भी निभाई। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव..बीजेपी ने जारी की लिस्ट:बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव समेत कई जिलों से अध्यक्ष और पार्षदों प्रत्याशियों का ऐलान छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गरियाबंद नगर पालिका से प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही गरियाबंद जिले की नगर पंचायतों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *