छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर के 70 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, और अन्य नगर निगमों के प्रत्याशियों के नामों को प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी दी है। प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय समीकरणों, जनाधार और संगठन की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। देर रात जारी हुई थी महापौर और प्रत्याशियों की सूची महापौर और अध्यक्षों की सूची पहले ही जारीकांग्रेस ने रविवार देर रात नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की सूची भी जारी की थी। यह सूची देर रात सार्वजनिक की गई थी। महापौर और अध्यक्षों के नाम तय करने के बाद अब पार्षदों की सूची जारी होने से नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की तैयारी पूरी हो गई है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हालांकि, कुछ जगहों पर टिकट वितरण को लेकर असंतोष की खबरें भी सामने आई हैं। टिकट की घोषणा होने से पहले राजीव भवन में प्रदर्शन भी हुए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *