कबीरधाम और पंडरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने नामों का ऐलान कर दिया है। संतोष यादव को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी से होगा। पंडरिया नगर पालिका से राजीव सुजीत गायकवाड़ चुनावी मैदान में होंगे। जिनका मुकाबला भाजपा से मंजूला देवी कुर्रे से होगा। बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने निकाय चुनाव के लिए कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। नगर पंचायत में कांग्रेस उम्मीदवार नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा जिला के नगर पंचायत बोड़ला, पिपरिया और लोहारा के अध्यक्ष और पार्षदों की लिस्ट जारी की है। इसमें बोड़ला नगर पंचायत से विजय कुमार पाटिल को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पिपरिया से घुरुवारम साहू अध्यक्ष प्रत्याशी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *