छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब इंतजार घोषणा पत्र का हो रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के संयोजक सत्यनारायण शर्मा ने दैनिक भास्कर से हुई बातचीत में बताया कि घोषणा पत्र तैयार कर लिया गया है। ये लोकलुभावन और जनता को राहत देने वाला होगा। सवाल – शहर सरकार बनने जा रही है। ऐसे में घोषणा पत्र में जनता के किन मुद्दों को शामिल किया गया है? जवाब – घोषणा पत्र जब तक घोषित नहीं हो जाता, तब तक वह गोपनीय रहता है। हमने आम जनता से कार्यकर्ताओं के जरिए पहले बातचीत की है। अपना काम पूरा करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तक घोषणा पत्र प्रेषित कर दिया है। अब किसी भी दिन घोषणा पत्र जारी किया जा सकता है। सवाल – क्या सभी निकायों और नगर निगम के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किए गए हैं या प्रदेश स्तरीय एक ही घोषणा पत्र बनाया गया है? जवाब – यह प्रदेश स्तर का है। जनता की जो समस्याएं और तकलीफें है। उसका आंकलन हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी ने किया है।और इस पर काम करती आई है। अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सीधे क्योंकि हम हमेशा जनता के बीच में रहते हैं। और यह जानते हैं की जनता को क्या तकलीफ है और वह क्या चाहती है। इसकी जानकारी हमको अच्छी तरह से है। सवाल – घोषणा पत्र के मुद्दे कहां से लेकर आए। क्या नेताओं ने आपस में ही बैठकर ये तय कर लिया कि जनता के मुद्दे क्या होंगे? जवाब – सभी नेताओं के माध्यम से पब्लिक से बातचीत और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही हम लोगों ने घोषणा पत्र तैयार किया गया है। सवाल – बीजेपी ने आरोप लगाया है कि घोषणा पत्र के लिए जनता के बीच जाने से कांग्रेस डर गई है। जवाब – कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रही है और जनता के लिए ही संघर्ष करती आई है। ये हमे मालूम है कि हम सतत् जनता के सम्पर्क में हैं। बीजेपी अगर पोस्टर जारी कर रही तो वो अपनी चिंता करे। पोस्टर जारी करना पब्लिसिटी स्टंट है। उनके पास साधन है वे कुछ भी कर सकते हैं। हम 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं। हमें आंकलन है, जनता क्या चाहती है। और हमने बेहतर घोषणा पत्र तैयार किया है। सवाल – विधानसभा में महतारी वंदन से बीजेपी की सरकार बनी। ऐसे में मतदाताओं की उम्मीदें और बढ़ जाती है। ऐसे में शहरी मतदाताओं के लिए क्या है? जवाब – सरकार में वे लोग हैं और किस तरह से सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। ये हम भी जानते हैं और वह भी लेकिन आश्वासन पूरा करना, उनके बस की बात नहीं है। घोषणा पत्र उनका भी होगा और हमारा भी होगा। जनता दोनों में तुलना करेगी और फिर तय करेगी। दोनों पार्टियों का घोषणा पत्र आने के बाद जनता अपनी मानसिकता बनाती है लेकिन हमारा घोषणा पत्र जनता को राहत देने वाला होगा। सवाल – घोषणा पत्र के लोकलुभावन होने की बात कही जाती है, क्या कांग्रेस का भी घोषणा पत्र भी ऐसा ही होगा? जवाब – निश्चित रूप से जनता को राहत देने वाला घोषणा पत्र है, तो लोक लुभावना होगा ही। अध्यक्ष किसी भी दिन इसका विमोचन कर घोषणा पत्र जारी कर देंगे घोषणा पत्र तैयार करते समय ऐसी कौन सी जनता से जुड़ी ज़रूरतें हैं जिसे लेकर जिसे प्राथमिकता से सोचा गया है। सवाल – घोषणा पत्र तैयार करते वक्त ऐसी कौन सी सबसे बड़ी जनता की जरुरत थी जिसके बारे में सोचा गया। जवाब – म्यूनिसिपल सर्विसेस की जो जरुरतें है, वो तो हैं ही। लेकिन युवाओं, महिलाओं के लिए भी बहुत कुछ है। सामान्य जरुरतों के अलावा भी बहुत सारी सुविधाओं पर हमने बात की है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *