छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 5 महिलाओं को मौका दिया है। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है। बिलासपुर में कांग्रेस से प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में भाजपा से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा वहीं 15 फरवरी को नतीजे आएंगे। ग्राफिक्स के जरिए जानिए, 10 बीजेपी-कांग्रेस मेयर प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल- …………………………………. निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर से मीनल चौबे, बिलासपुर से पूजा विधानी मेयर कैंडिडेट:बीजेपी ने जारी की 10 नगर निगम, 47 नगर पालिका प्रत्याशियों की लिस्ट छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही 47 नगर पालिका प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…