पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक बाद फिर सर्द हवाओं के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी हो गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कोरिया जिले के सोनहत में रविवार एवं सोमवार को जमकर पाला पड़ा और न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री रहा। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान मैनपाट से भी कम दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में जहां मौसम गर्म हो गया है, वहीं सरगुजा संभाग में अब भी रातें सर्द हैं। पिछले दो दिनों से ठंड की वापसी हो गई है। रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री पहुंच गया है। दिन का अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इसके पूर्व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। सोनहत में पाला, मैनपाट से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में
रविवार एवं सोमवार को कोरिया जिले के सोनहत में जमकर पाला पड़ा है। घास एवं पौधों में ओंस की बूंदें जमीं हुई नजर आईं। कोरिया जिले के अधिकांश इलाकों में लोग ठंड से ठिठुर गए हैं। वहीं सर्वाधिक ठंडा रहने वाले मैनपाट में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो अंबिकापुर से करीब 1 डिग्री ज्यादा है। मैदानी इलाकों में ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग सर्दी, खांसी एवं मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दो दिनों बाद बढ़ सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी सर्द हवाओं के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी हुई है। एक से दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसके बाद अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ेगा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान
