कांग्रेस ने राजनांदगांव नगर निगम के लिए अपना महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने सामान्य वर्ग से आने वाले 38 वर्षीय युवा नेता निखिल द्विवेदी पर भरोसा जताया है। द्विवेदी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के मधुसूदन यादव से है। पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय द्विवेदी ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। वे युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके करीबी संबंधों ने भी उनकी राजनीतिक यात्रा को मजबूती प्रदान की है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के रूप में उन्होंने राजनांदगांव में बघेल के कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। कांग्रेस सरकार में उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का सदस्य भी बनाया गया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *