छत्तीसगढ़ के दस नगर निगमों का कार्यकाल 10 जनवरी से खत्म हो जाएगा। निगमों के महापौरों का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही राज्य सरकार ने इन निगमों में प्रशासक बैठाने का आदेश राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। संबंधित निगमों में प्रशासक के रूप में कलेक्टर पूरा कामकाज देखेंगे। दैनिक भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि 10 नगर निगमों में प्रशासक बैठाने का काम 3 जनवरी से शुरू हो जाएगा। आदेश के मुताबिक, राजनांदगांव नगर निगम तीन जनवरी से जिला कलेक्टर को हैंडओवर हो जाएगा। इसी तरह बिलासपुर 4 जनवरी, जगदलपुर 4 जनवरी, रायपुर 6 जनवरी, धमतरी 6 जनवरी, दुर्ग 6 जनवरी, रायगढ़ 6 जनवरी, एमसीबी 6 जनवरी, सरगुजा 8 जनवरी और कोरबा ​नगर निगम का कार्यकाल 10 जनवरी को खत्म होगा। इस दिन से इन निकायों में संबंधित जिलों के कलेक्टर प्रशासक के रूप में बैठ जाएंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *