भास्कर न्यूज | बालोद यह आकर्षक नजारा तांदुला बांध के किनारे का है, जहां छोटी-छोटी झाड़ियों में कीड़ों के शिकार करने के लिए बनाए गए खुद के जाल में ओस की बूंदों की वजह से मकड़ी फंसी नजर आ रही है। पिछले कई दिन से कोहरे से ढंके हुए बांध किनारे सैकड़ों जालों पर ओस की बूंदें मोतियों की तरह नजर आ रही है। अमूमन ठंड बढ़ने की वजह से यह स्थिति बनती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो चुका है। जिसके चलते आगे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने के आसार है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर पिछले 72 घंटे से जारी है। यह सिलसिला आगे भी रहने का अनुमान है। हालांकि नमीयुक्त हवा आने व धूप खिलने की वजह से दोपहर में लोगों को गर्मी व उमस का अहसास भी हो रहा है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी लेकिन शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना नहीं है पारा िगरेगा पर शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो चुका है। इस वजह से पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ चुकी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम रहा। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री गिरावट होने के आसार है। इस वजह से ठंड बढ़ेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *