देवरबीजा। वत्सला संस्था की टीम के सदस्यों ने ग्राम देवरबीजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवजात शिशु और प्रसूता को निशुल्क गर्म कपड़े सहित अन्य समान बांटे। साथ ही आगामी फरवरी तक के लिए भी वूलन मुहैया करवाने का संकल्प कर स्टॉक जमा करवाया। संस्था की सदस्य पूर्णिमा पटेल ने बताया कि सेवा वत्सला संस्था द्वारा पिछले आठ साल से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में नवंबर से फरवरी तक प्रत्येक नवजात शिशु और माताओं को निशुल्क सामान का वितरण किया जाता है। साथ ही अन्य जिले दुर्ग, भिलाई में भी यह सेवा की जाती है। वर्ष 2024 के अंतिम सोमवती अमावस्या पर संस्था की सदस्यों ने जन कल्याण के लिए सेवा कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित होने का संकल्प लिया।