कुकदूर| छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण कल्याण समिति ने कुकदूर के बैगा आदिवासी बाहुल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर गर्म कपड़े बांटे। समिति के 100 कार्यकर्ता बैगा आदिवासी बाहुल ग्राम पंचायत बिरुहुलडीह, ग्राम कुंडपानी, पंडरीपानी, भूरसीपानी, लिफरी में स्वच्छता अभियान चलाकर गर्म कपड़े दिए। समिति के मार्गदर्शक रूपचंद जायसवाल ने बताया कि ग्राम युवा कल्याण समिति अपनी सामाजिक सेवा, सामाजिक कार्य, सहयोग, सुख-दुख में सहभागिता, जन जागरूकता के लिए जाना जाता है। यह संस्था पूरे छत्तीसगढ़ को एक परिवार मानकर काम करती है। ये वर्ष 2015 से सामाजिक काम करते आ रहे है। ग्रामीण अंचल में नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह रोकथाम, स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान, पर्यावरण सुरक्षा अभियान सतत रूप से पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जाता है। इस मौके पर मानसिंह बैगा, लालजू सिंह बैगा, बदरू सिंह बैगा, बुध सिंह बैगा, सोहन सिंह बैगा, प्रेम सिंह टेकाम, समिति के जिला संरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, जिला अध्यक्ष विक्रम साहू, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या सिंह ठाकुर, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद पटेल, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष रोहित भारती, सहसपुर लोहारा अध्यक्ष लीलाधर यादव, जिला उपाध्यक्ष कार्तिक पटेल उपस्थित थे।