महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन शंकराचार्य भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिक्का, अनिता जी रावटे के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक सिन्हा ने कहा कि माताओं और बहनों की समृद्धि ही छग महतारी की समृद्धि है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि उनके आत्मनिर्भर जीवन और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कई महिलाएं इस योजना से मिली राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर कर रही हैं।
कुछ हितग्राही महिलाएं इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस पहल को और मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत 25 हजार रुपए तक का लोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सीता, किरण, हीरा, भावना ने कहा कि महतारी वंदन योजना बेटियों की सुनहरे भविष्य को संवारने में हमारी काफी मदद कर रही है। कार्यक्रम में विष्णु की पाती का वाचन और वितरण किया गया। जिले में विकास के विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी भी दिए। इस मौके पर कौशिल्या बंसल, सुजाता विश्वनाथन, पार्षद देवीचंद राठी, अरविन्द प्रहरे, मुन्ना देवार, हनीश बग्गा, जितेन्द्र साहू, निरंजना चंद्राकर, आनंद गिरी, सोनाधर सोनवानी, परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे। महासमुंद में गौरव पथ और तुमगांव रोड का कार्य भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा विधायक ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाएं सीता किरण प्रधान, किरण नेताम, हीरा यादव, भावना यादव, खेलना कुलदीप, ममता तिवारी, टुकेश्वरी साहू, यास्मिन ध्रुव, आरती प्रजापति, विनीता पटेल को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। ये हितग्राही महतारी वंदन की राशि से अपनी बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोले है और अपने बेटियों के लिए समृद्धि की नई नींव रखे हैं। उन्होंने सिकासेर जलाशय और पीढ़ी जलाशय के कार्यों के संबंध में बताया। महासमुंद में गौरव पथ और महासमुंद तुमगांव रोड का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *