भास्कर न्यूज | राजनांदगांव भाजपा ने अपने मंडलों की नियुक्ति कर दी है। लंबे समय तक चली रायशुमारी के बाद सभी 16 मंडल के अध्यक्षों के नाम तय हो सके। सोमवार को अधिकृत सूची जारी कर दी गई है। इधर मंडल अध्यक्षों में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई है। शहर के दो मंडल की बात करें तो उत्तर से सुमित भाटिया को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दक्षिण मंडल से प्रशांत गोलू गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। भास्कर ने पहले ही बताया था कि मंडल अध्यक्षों के रेस में इनका नाम सबसे आगे चल रहा है। जिस पर ही अंतिम मुहर लगी है। इधर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पार्टी की गाइडलाइन के मुताबिक 25 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव पूरा किया जाना है। हालांकि संभावना है कि जिलाध्यक्ष के नाम पर 30 दिसंबर तक मुहर लग सकेगी। जिलाध्यक्ष की दावेदारी में भी 6 से अधिक नाम शामिल हैं। जिलाध्यक्ष की आयु सीमा 45 से 60 वर्ष के बीच तय की गई है। युवा मोर्चा के लिए भी छात्र नेताओं की दावेदारी तेज: भाजपा के तय किए आयु वर्ग के छात्र नेताओं में भी उत्साह है। भाजपा ने अपने युवा मोर्चा की टीम में अधिकतम 33 वर्ष तक के ही सदस्यों को पदाधिकारी बनाने की तैयारी की है। वर्तमान में एबीवीपी जैसे छात्र संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे युवाओं को युवा मोर्चा में जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिए भी दावेदारी तेज हो गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *