रायगढ़| हाईस्कूल मैदान सरिया में अंतर राज्यीय अंडर 19 ड्यूज बॉल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 दिसंबर को सारंगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस मौके पर नरेश चौहान नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा सारंगढ़, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, नगर पंचायत उपाध्याय अरुण सराफ, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शरद यादव, नेमचंद अग्रवाल, यशवंत नायक की उपस्थिति में सुबह 10 बजे से होगा। इस प्रतियोगिता के स्पांसर होटल ट्रिनिटी ग्रैंड, लोकेश हॉस्पिटल पुसौर, संजय ज्वेलर्स सरिया हैं। दैनिक भास्कर प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर हैं। दैनिक भास्कर द्वारा दूसरे साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।