भास्कर न्यूज | घरघोड़ा शनिवार को विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या हिन्दी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुन्दरमणि कौंध रहे। कार्यक्रम में गैब्रियल खलखो, मनोज प्रधान प्रधान पाठक, शिव कुमारी पाण्डेय व्याख्याता, अन्ना लकड़ा, प्रतिभा बोहिदार, प्रकाश पंडा व्याख्याता, तृप्ति वर्गीस सहायक शिक्षक, श्वेता सिंह शिक्षक, जाह्नवी यादव शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यालय सहित शासकीय स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को बीईओ द्वारा पुरस्कृत किया गया।