भास्कर न्यूज | बालोद बालोद में 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिकारी पारा (पानी टंकी के पास) में होगा। कथा व्यास पं. संतोष शाखी (नर्मदा तट, मंडला, म.प्र.) अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों से अवगत कराएंगे। कथा का मूलपाठ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और संगीतमय प्रवचन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 23 दिसंबर को गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ दोपहर 12 बजे होगी। प्रमुख प्रसंगों में 23 दिसंबर को श्रीमद् भागवत महात्म्य और मंगलाचरण, 24 दिसंबर को परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन, 25 दिसंबर को कपिल देव और देवहुति संवाद, 26 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 27 दिसंबर को श्रीकृष्ण बाललीला, 28 दिसंबर को रुक्मिणी विवाह और 29 दिसंबर को सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 30 दिसंबर को गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *