डौंडी| भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष डॉ. रूपेश नायक को बनाया गया है। डॉ. रूपेश नायक 2010 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही डौंडीलोहारा विधानसभा में भाजपा को सफलता दिलाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू, पर्यवेक्षक प्रीतम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष झा, देवेंद्र माहला, सोमेश सोरी,दिनेश अग्रवाल,अजय चौहान, हिंसाराम साहू, नीलेश जायसवाल, मातरम दास कोसरे, संजीव मानकर, राजेंद्र नाहर, विशाल गुणधर, रूपेश ढेलड़िया ने स्वागत किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *