भास्कर न्यूज | जांजगीर शिवरीनारायण में 4 महिला और 2 पुरुष धार्मिक बुकलेट दुकानों में बांट रहे थे। वे लोगों से धर्मांतरण की बात कह रहे थे। साथ ही एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे थे। शिकायत पर शिवरीनारायण पुलिस में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बुद्धेश्वर केशरवानी ने बताया कि वह अपने इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष पहुंचे और एक पुस्तक दी। इस पर लिखा था उपहार जो सब कुछ बदल देता है। महिलाएं कहने लगी हमारे प्रभु का उपहार है। आप सभी उनके धर्म को अपना लें। प्रभु अधिक शक्तिशाली है और दैवीय शक्ति से परिपूर्ण है। साथ ही एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक बात की। शिकायत पर पुलिस ने संजय साहू, कृष्णा साहू, गायत्री साहू, पुनीबाई साहू, सुशीला साहू, गिरजा साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *