कांकेर| शहर के शिवनगर में एक 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। बालक प्रिंस यादव निवासी शिवनगर की लाश 20 दिसंबर को फांसी में लटकी हुई मिली। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। बालक की मां घरों में कार्य करती है। घटना के दौरान वह काम पर गई थी। छोटी बहन भी घर में नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ साल पहले बालक का पिता भी फांसी लगा खुदकुशी कर लिया था।