सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौटे IAS सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। NEET परीक्षा विवाद के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के DG पद से हटाए गए थे। इसके बाद सुबोध सिंह दिल्ली में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के तौर पर इस समय काम कर रहे थे। वे 19 दिसंबर शाम ही रायपुर पहुंच गए थे और मुख्य सचिव से मिलकर ज्वॉइनिंग दे दी थी। केन्द्र सरकार के DoPT यानी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर 17 दिसंबर को ही आदेश जारी किया था। रमन सरकार की ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ी भूमिका सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं और अपने करियर में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कलेक्टर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। रमन सरकार के समय सुबोध सिंह उनके करीबी अफसरों में गिने जाते थे। छत्तीसगढ़ में रहते हुए उनकी छवि निर्विवाद अधिकारी के रूप में रही। छत्तीसगढ़ वापस लौटने वाले IAS अफसर ————————— छत्तीसगढ़ में सुबोध सिंह से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… NEET परीक्षा विवाद, CG के IAS सुबोध हटाए गए:पिछले साल ही मिली थी जिम्मेदारी, रायपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं NTA के DG NEET विवाद के बाद दो बड़ी कार्रवाई की गई थी। 23 जून को होने वाली NEET- PG परीक्षा भी स्थगित कर दी गई। वहीं, केंद्र सरकार ने 22 जून की रात 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटाया था। NTA ही वो सरकारी एजेंसी है, जो NEET जैसी परीक्षा कंडक्ट करती है। IAS सुबोध सिंह इसके प्रमुख अधिकारी थे, इनका छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। NEET से हटाए गए सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ के कैडर के IAS अफसर हैं। एक समय रायपुर के कलेक्टर थे। डॉ रमन सिंह की सरकार में वरिष्ठ अफसरों में इनकी गिनती होती थी। पिछले साल 2023 में ही इन्हें NTA का महानिदेशक बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *