बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से अभी राहत है। नमी की वजह से कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक बढ़ गया है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। समुद्र से आ रही नमी के कारण आज बस्तर संभाग के 4 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार को 6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर में ऐसा रहा मौसम नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। आज भी यही स्थिति रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। सोमवार-मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट होने पर ठंड बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आ रही है। नमी के कारण रात का तापमान बढ़ गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। दिन का पारा 30.8 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 2.8 अधिक था। बिलासपुर संभाग में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना:22 दिसंबर से बढ़ेगी कंपाने वाली ठंड, रात का पारा 17 डिग्री पर पहुंचा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज विक्षोभ के असर से आसमान में बदली छाई हुई है। संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान साफ होते ही 22 दिसंबर से एक बार फिर ठंड का कहर देखने को मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर रायगढ़ में ठंड का असर कम…17 डिग्री पहुंचा तापमान:लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली, दिनभर आसमान पर छाए रहे बादल रायगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में पिछले दिनों के मुकाबले अब ठंड का असर कम है। रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर बस्तर संभाग में बारिश के आसार बंगाल में बने सिस्टम की वजह से बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा में बारिश हो सकती है। नमी की वजह से संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य 6 तक बढ़ गया है। शुक्रवार को नारायणपुर में रात का तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक था। बस्तर में 19.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं बीजापुर में 21.9 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। दंतेवाड़ा में 21.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा जो औसत से 5.3 अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *